जालौन-उरई। संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से विवाहिता झुलसी। पीड़िता के परिजन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छानी निवासी पवन कुमार की पत्नी श्रीमती शिमला देवी (27) घरेलू कामकाज कर रही थी। तभी संदिग्ध परिस्थतियों में लगी आग से वह बुरी तरह झुलस गई। आग लगने से उसका 90 प्रतिशत से अधिक बदन झुलस गया। इसकी जानकारी जैसे ही उसके परिजनों को हुई, वह उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। जहां डाॅक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए तत्काल उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।





Leave a Reply