cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngजालौन-उरई। नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा के तत्वावधान नगर के समाजसेवियों ने एक हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन मुख्यमंत्री को प्रेषित करते हुए नगर की समस्याओं के निस्तारण की मांग की।
बुंदेलखंड मुक्तिमोर्चा के तत्वावधान में नगर के समाजसेवी पूरन सिंह जाटव, रामगणेश पाराशर, प्रदुम्न दीक्षित, जहांगीर आलम, पुष्पेंद्र दूरबार, विजय सक्सेना, प्रखर सोनी, अक्षय द्विवेदी आदि ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन प्रेषित करते हुए बताया कि आजादी के बाद से नगर में जो समस्याऐं बनी थीं। वह आज भी जस की तक है। विकास के नाम पर नगर में आज तक कुछ नहीं हो सका है। नगरवासी सालों से एक अदद रोडवेज बस स्टैंड की मांग कर रहे हैं, लेकिन आज तक उनकी मांग को अनसुना रखा गया। यही हाल बिजली, पानी और सड़क की समस्या का बना हुआ है। नगरवासी दर्जनों बार संबंधित विभागों के अधिकारियों को इन समस्याओं से अवगत कराते रहे हैं, लेकिन स्थिति आज भी जस की तस बनी हुई है। यही हाल फायर बिग्रेड स्टेशन का भी है। जैसे तैसे नगर में फायर बिग्रेड स्टेशन के निर्माण की शुरूआत तो हुई थी, परंतु अधिकारियों की लापरवाही के चलते वर्षों बाद भी फायर बिग्रेड स्टेशन का निर्माण आधा अधूरा पड़ा है। यदि शीघ्र ही नगरवासियों की इन समस्याओं का निस्तारण न हुआ, तो नगर के आम मतदाता को आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी से किनारा करने में देर नहीं लगेगी। इसलिए जनहित में विधानसभा चुनाव से पूर्व नगर की उक्त समस्याओं का निस्तारण कराए जाने की मांग समाजसेवियों ने मुख्यमंत्री से की।

Leave a Reply