जालौन-उरई। आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन के तत्वावधान में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की समस्याओं के निस्तारण की मांग उठाई गई। इसके साथ ही आगामी 11 जुलाई को आयोजित राष्ट्रव्यापी हड़ताल की रूपरेखा पर भी विचार विमर्श किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन एवं अखिल भारतीय सेविका एंव सहायिका फेडरेशन की जिलाध्यक्ष संगीता कटियार व मंत्री मंजू वर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को न्यूनतम वेतनमान 18 हजार रूपए दिया जाए। इसके साथ ही आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका को पेंशन दी जाए। सरकार आईसीडीएस के निजीकरण का विचार कर रही है जिसका वह विरोध करती हैं। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण की बात कहने वाली वर्तमान सरकार सेविका को 100 रूपए व सहायिका को 50 रूपए दे रही है। जब मानदेया बढ़ाने की बात कही जाती है, तो सरकार केंद्र द्वारा धनराशि उपलब्ध न कराने का रोना रोती है। आंगनबाड़ी कर्मचारियों के विरोध नीति के खिलाफ यूनियन द्वारा आगामी 11 जुलाई को राष्ट्र व्यापी हड़ताल का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 11 जुलाई को जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर आंगबाड़ी कार्यकत्रियों की मांग को लेकर प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। उक्त हड़ताल को लेकर बैठक में व्यापक रूपरेखा भी बनाई गई।





Leave a Reply