cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngकोंच-उरई। पोलीथिन से लेकर ऐसे सभी पदार्थ जो हर शरीर के लिये नुकसान देय है उन्हें सार्वजनिक स्थलों पर न फेंके स्वयं इन्फेक्शन से बचें और दूसरो को बचाये उक्त निवेदन युक्त वाक्यगौसंरक्षण समिति के जिला प्रमुख ओंकारनाथ कुशवाहा बेढ़व ने कही। गो सरंक्षण समिति के जिला संयोजक ओंकारनाथ पेशे से अध्यापक है और सरल स्वाभाव के व्यक्ति है उन्होंने पत्रकारों से कहा मेरा भाव ये है कि इससे जहां नगर गांव की सड़के गालियाॅ साफ स्वच्छ रहेगी साथ ही मनुष्य से लेकर सभी मूकवाणी वाले जानवर भी सुरक्षित रहेगे। इतना ही नहीं साम्प्रदायिकता की भी कोई संभावना नहीं रहेगी। जैसा की रिलायंस टावर के पास पड़ी गाय को लेकर भ्रम फैल गया था पुलिस प्रशासन तब हरकत में आया वह तो शुक्र है चिकित्सक महोदय का स्थिति स्पष्ट कर दी वरना माना जा रहा था कि किसी ने एसिड से हमला किया है जबकी कुछ अजीब चीज खाने से इन्फेक्शन हुआ था।

Leave a Reply