cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngजालौन-उरई। दबंगों द्वारा मारपीट किए जाने की शिकायत कोतवाली में करने पर दबंगों ने पीड़ित को धुना। इतना ही नहीं शिकायत वापस न लेने पर जान से मारने की भी धमकी दी। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देते हुए जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पहाड़पुरा निवासी अमृत सिंह प्रजापति ने पुलिस को बताया कि 27 जून को उसका झगड़ा गांव के ही देवी सिंह, महेश, सुदामा व प्रद्युम्न के साथ हो गया था जिसकी रिपोर्ट उसने कोतवाली में दर्ज कराई थी। गुरुवार की रात जब वह घर के बाहर बैठा था तभी उक्त बात से नाराज उक्त चारों दबंग उसके घर में घुस आए और गालीगलौज करते हुए उसके साथ मारपीट करने लगे। इतना ही नहीं रिपोर्ट वापस न लेने पर उक्त चारों ने जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई। तो वहीं कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Recent posts