जालौन-उरई। रात में शराब देने से मना करने पर दबंगों ने सेल्समैन को पीटा। पीड़ित सेल्समैन ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धंतौली में ठेके पर सेल्समैन का कार्य करने वाले सिरसा कलार थाना क्षेत्र के ग्राम निपनियां निवासी समरजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि रात में लगभग बारह बजे धंतौली गांव निवासी मगन सिंह व संदीप कुमार उसके ठेके पर आए और शराब देने की मांग करने लगे। उसने बताया कि ठेका बंद हो चुका है। अब सुबह ही शराब मिल सकेगी जिससे नाराज उक्त दोनों दबंगों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया।





Leave a Reply