0 छह प्रतिशत की जगह डेढ़ और दो प्रतिशत रवी और खरीफ की फसल में कटेगा प्रीमियम
0 किसान डायेरक्ट भी अपना करा सकता है बीमा
उरई। किसान अपना बीमा सीधा कंपनी से करा सकता है जिसके लिए वेबसाइट लांच की गई है। वहीं जो पूर्व में कंपनी काम करती थी उसको भी परिवर्तित कर दिया गया है। अब एग्रीकल्चर इंश्योरेंश कंपनी किसानों का बीमा करेगी जिसका खरीफ में दो प्रतिशत और रवी में डेढ़ प्रतिशत प्रीमियम काटा जाएगा। उक्त जानकारी से अवगत कराते हुए डिप्टी डायरेक्टर एग्रीकल्चर अनिल पाठक ने बताया कि जनपद में सारी फसलों को बीमा कंपनी में कवर किया गया है। कोई भी किसान इससे वंचित नहीं रहेगा अगर किसान सीधा अपना बीमा कराना चाहे तो उसे निर्धारित प्रीमियम जमा करना होगा। कंपनी का एक फार्म होगा जिसे भरकर वह इसका लाभ ले सकता है।
कंपनी ने अपनी एक वेबसाइट भी लांच की है। वेबसाइट पर जाकर किसान स्वतः बीमा का हकदार हो सकता है और निर्धारित प्रीमियम वह अपने बैंक खाते से कटवा सकता है। यह योजना जहां किसानों के लिए हितकर साबित होगी वहीं किसान का चार प्रतिशत से अधिक पैसा जो कि अब तक बैंकों के माध्यम से कटता रहा है वह सुरक्षित रहेगा। साथ ही जो बीमा कंपनियां अभी कुछ फसलों पर ही बीमा देती थी परंतु इसमें सबकुछ कवर है। यह योजना केेंद्र सरकार द्वारा जारी कर दी गई है जिसमें केेंद्र व राज्य सरकार अपना कुछ अंश किसानों के हित में लगाती हैं। इसको लेकर जल्द ही एक बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होने वाली है। वहीं धान और अन्य फसलें अब तक बीमा में कवर नहीं की जाती थी परंतु इस बार से धान की फसल भी कवर की गई है। किसान सारे नियमों की जानकारी वेबसाइट पर जाकर ले सकता है। वहीं डिप्टी डायरेक्टर एग्रीकल्चर अनिल पाठक ने बताया कि अब तक इस जनपद में अस्सी हजार किसान अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं जिसमें बारह हजार किसानों को बीज पर अनुदान भी मिला है और लगभग शत-प्रतिशत किसानों का पैसा भी उनके खाते में भेज दिया गया है। किसानों के हित में एक और सुविधा लागू की गई है अगर किसी किसान पर धन का अभाव है तो वह अपने खाते की चेक दे सकता है और जब अनुदान की धनराशि उसके खाते में आएगी तो विभाग उसमें अनुदान की निर्धारित धनराशि भरकर उतना पैसा निकाल सकती है। इस तरह की योजनाएं जहां किसान के लिए शुभ संकेत हैं वहीं उन्होंने यह भी बताया कि जून में जितनी वर्षा होनी चाहिए थी वह हो चुकी है। जुलाई में जो निर्धारित वर्षा है वह अगर होती है तो निश्चित रूप से इस क्षेत्र का किसान जो कई सालों से सूखे की मार झेल रहा है उसके खेत लहलहाने लगेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अरहर मूंग आदि पर भारी छूट आई हुई है। इसके अलावा तिल का बीज फ्री दिया जा रहा है। किसान इन योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा अगर किसी किसान को कोई भी समस्या है तो वह मेरे कार्यालय में आकर सीधे संपर्क स्थापित कर सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही किसानों का जो बीमा आना है वह भी मिलेगा और किसान उन हर सुविधाओं का लाभ लें जो शासन द्वारा उनके हित में चलाई जा रही हैं। जिलाधिकारी संदीप कौर ने साफ शब्दों में कहा कि जो योजनाएं किसानों के लिए संचालित की जा रही हैं उनका प्रचार-प्रसार कराया जाए और कहीं अगर किसान को कोई समस्या आती है तो उसकी हर समस्या का हरसंभव समाधान होगा।





Leave a Reply