उरई। खंड विकास अधिकारी रामपुरा एवं माधौगढ एमपी प्रबल के सेवानिवृत्त होने के बाद इन दोनो विकास खंड क्षेत्रों का कार्यभार जिला विकास अधिकारी आरएस गौतम ने संभाल लिया है।
उल्लेखनीय है कि खंड विकास अधिकारी एमपी प्रबल रामपुरा एवं माधौगढ विकास खंड क्षेत्र का कार्यभार देख रहे थे जिनके 30 जून के सेवानिवृत होने के साथ ही जिला विकास अधिकारी आरएस गौतम को दोनों विकास खंड क्षेत्रों का कार्यभार सौपा गया है। जब तक वैकल्पिक व्यवस्था नही होती है तब तक जिला विकास अधिकारी आरएस गौतम ही दोनो ब्लाकों का कार्यभार देखेगे। हालांकि 30 जून को माधौगढ तथा आज एक जुलाई को रामपुरा खंड विकास कार्यालय परिसर में खंड विकास अधिकारी एमपी प्रबल के सेवानिवृत्त पर आयोजित विदाई समारोह में जिला विकास अधिकारी आरएस गौतम मुख्य अतिथि के रूप मौजूद रहै।





Leave a Reply