0 रामपुरा बीडीओ एमपी प्रबल के कार्यो को सराहा क्षेत्रीय लोगों ने
0 खंड विकास कार्यालय परिसर में समारोहपूर्वक दी कर्मचारियों ने विदाई
01july2016-2रामपुरा-उरई। सरकारी सेवा में सेवानिवृत्ति एक अनिवार्य प्रक्रिया है जिससे एक दिन सभी अधिकारियों कर्मचारियों को गुजरना होता है लेकिन सेवानिवृत्ति का वह समय होता है जब सेवानिवृत हुए व्यक्ति की विनम्रता, कार्य कुशलता और उसके आचार विचार लोगों को प्रभावित करते है।
आज जिस तरह से खंड विकास अधिकारी रामपुरा एमपी प्रबल के सेवानिवृत्त होने पर लोग उन्हें पूरे आदर सम्मान के साथ भावभीनी विदाई देने के लिए एकत्रित हुए है उससे स्पष्ट होता है कि खंडविकास अधिकारी के रूप में एमपी प्रबल ने सरकारी कार्य करते हुए क्षेत्र की जनता का विश्वास हासिल किया है। यह बात खंड विकास कार्यालय परिसर रामपुरा में आयोजित अवकाश प्राप्त खंड विकास अधिकारी एमपी प्रबल के विदाई समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए जिला विकास अधिकारी आरएस गौतम ने कही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला विकास अधिकारी आरएस गौतम ने कहा कि खंड विकास अधिकारी एमपी प्रबल के विदाई समारोह मे आए क्षेत्र के सभी गणमान्य लोगों, ग्राम प्रधानों जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति यह जाहिर करती है कि खंड विकास अधिकारी रामपुरा के रूप में एमपी प्रबल ने क्षेत्र की जनता के दिल में जगह बनाई है। यह तभी संभव है जब कोई अधिकारी पूरी तरह से निष्पक्ष होकर विनम्रता और संयम के साथ जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेकर उनके निराकरण में अपनी पूरी ऊर्जा लगा देेता है। उन्होंने कहा कि यह सत्य है कि जनता की समस्या का समाधान तभी संभव है जब संबंधित विभागाध्यक्ष उन समस्याओं को गंभीरता से लेकर निराकरण के लिए सार्थक प्रयास करता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि दिनेश कुमार ने खंड विकास अधिकारी एमपी प्रबल के सेवानिवृत्ति अवसर पर विदाई समारोह को संबोधित करते हुए उन्हें जनता का हमदर्द बताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की जो भी समस्याए आई उन्हें जब एमपी प्रबल के समक्ष रखा गया तो उन्होंने पूरी ईमानदारी के साथ उनके निराकरण में दिलचस्पी दिखाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एडीओ पंचायत रामकुमार दोहरे ने भरे गले से खंड विकास अधिकारी एमपी प्रबल को विदाई देते हुए कहा कि उनके साथ कार्य करने में बहुत अच्छा लगा वह हम सभी कर्मचारियों के लिए अधिकारी कम संरक्षक की भूमिका में अधिक रहे यहीं वजह है कि आज उनके सेवानिवृत्ति पर खंड विकास कार्यालय रामपुरा के अधिकारी कर्मचारी ही नही क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग भी अपने को दुखी महसूस कर रहे है। लेकिन हमारा विश्वास है कि अवकाश प्राप्त खंड विकास अधिकारी एमपी प्रबल का संरक्षण एवं मार्गदर्शन हम लोगों को हमेशा की तरह आगे भी मिलता रहेगे। कार्यक्रम को महेश प्रधान बिलोड़, लल्लू महाजन निनावली जागीर, श्याम बाबू अध्यक्ष प्रधान संघ रामपुरा, के अलावा अन्य गणमान्य लोगों ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण विश्वनाथ यादव के हाथों से सेवानिवृत्त खंड विकास अधिकारी एमपी प्रबल को पेंशन प्रपत्र सौंपे गए। कार्यक्रम में शैलेन्द्र सिंह रोजगार सेवक, एपीओ मनीष कस्तवार, प्रवीण रत्नम ग्राम विकास अधिकारी, जगत सिंह वर्मा, एडीओ रामाधर सहायक विकास अधिकारी, राजेन्द्र बाबू यादव जेई लघु सिंचाई रामपुरा, पीके कश्यप आरईएस, गोविंद बाबू, गोविंद सिंह सेंगर ग्राम रोजगार सेवक के अलावा सभी रोजगार सेवक तकनीकी सहायक आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Recent posts