0 सपा युवजन सभा के तत्वाधान में एलएसएस जुझारपुरा गांव में लगे पेड़
konch4कोंच-उरई। सपा के प्रदेश अध्यक्ष और सूबे के मुखिया अखिलेश यादव का 43वां जन्म दिन आज सपाइयों ने धूमधाम के साथ मनाया। जहां पार्टी के लोगों ने केक काटा वहीं पेड़ लगा कर पर्यावरण का बढिया संदेश भी देने का काम किया। इस अवसर पर पार्टी जिलाध्यक्ष चैधरी धीरेन्द्र यादव ने कहा कि युवा मुख्यमंत्री नौजवानों के आदर्श हैं और उनके बताये संदेशों पर काम करते हुये प्रदेश को विकास की मुख्य धारा में लाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
सपा जिलाध्यक्ष चैधरी धीरेन्द्र यादव के मुख्य आतिथ्य में यहां एलएसएस जुझारपुरा में सपा युवजन सभा के तत्वाधान में अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाने के लिये पार्टी की युवा विंग के अलावा बरिष्ठ नेता भी जुटे थे। सबसे पहले युवजन सभा नगर अध्यक्ष रिजवान अहमद छोटू टाइगर के नेतृत्व में केक काटा गया। इस अवसर पर सकारात्मक संदेश देने के लिये परिसर में पौधारोपड़ का भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। सपा जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री की दीर्घायु की कामना करते हुये कहा कि पिछले चार सालों में उनके नेतृत्व में प्रदेश ने कई मोर्चाों पर अतुलनीय विकास किया है और गरीबों, किसानों, महिलाओं, नौजवानों, बुजुर्गों, बेरोजगारों और समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्य धारा में लाने के लिये इतने काम किये हैं कि आजादी के बाद से अब तक किसी भी सरकार ने उतने काम नहीं किये। उन्होंने आगामी विस चुनाव के दृष्टिड्ढगत भी युवाओं को ऊर्जीकृत करते हुये कहा कि अभी से तैयारियों में जुट जाना है ताकि 2017 में पार्टी की बंपर बापिसी हो सके। छोटू टाइगर ने कहा कि युवजन सभा के कार्यकर्ता सरकार और पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इस दौरान पार्टी के विस अध्यक्ष प्रतिपालसिंह गुर्जर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शीलू पडरी, राजेन्द्र चमरसेना, लालजी पटेल, राजू महाराज चांदनी, अशोक गुर्जर, महेन्द्र चंदेरिया, नगर अध्यक्ष सपा गुफरान अहमद, सभासद राघवजी गुर्जर, आकाश अग्रवाल, प्रद्युम्न यादव, इरफान, आफताब कुरैशी, शाकिर मंसूरी, शाहरुख, धु्रव पटेल, तौसीफ, अमन बेग, रवि वर्मा, कोमल याज्ञिक, आदित्य पालीवाल, राहुल कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Recent posts