कोंच-उरई। अभी तक प्रति वर्ष होते रहे गिर्राजजी महाराज के पाठ का क्रम इस साल से उनके भक्तों ने बदल कर हर माह कर दिया है। गिर्राजजी सेवा समिति के संदीप अग्रवाल ने बताया है कि हर माह की पहली तिथि को सामूहिक पाठ के आयोजन का निर्णय लिया गया है जिसके तहत आज मियांगंज स्थित महक रेस्टोरेंट में पाठ का आयोजन किया गया जिसमें भगवान के सैकड़ों भक्तों ने सहभागिता की। पाठ के बाद भंडारे का भी आयोजन किया गया।
नगर में भगवान गिर्राजजी के भक्तों की संख्या सैकड़ों में है जो प्रति माह गिर्राजजी की परिक्रमा के लिये जाते हैं। समिति द्वारा पूर्व में प्रति बर्ष पहली जनवरी को गिर्राजजी महाराज की विशाल शोभायात्रा और भंडारे का आयोजन विगत कई वर्षों से किया जा रहा है। इसके अलावा प्रति बर्ष जुलाई माह में गिर्राजजी के सामूहिक पाठ का भी आयोजन होता रहा है जिसे अब हर महीने में तब्दील कर दिया गया है। समिति के संदीप अग्रवाल ने जानकारी दी है आज मियांगंज में सामूहिक पाठ का आयोजन किया गया और पाठ के बाद भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान कल्लू कनकने, बंटे गिरवासिया, मुरारी दुवे, सौरभ गुप्ता, सुरेश खिल्ली, प्रदीप मेडिकल, रवीन्द्र बजाज, अनिल राठौर, संजय मित्तल, जगदीश खिल्ली, राममोहन राठौर, गुल्ली इकडया, वीरेन्द्र मिठया, पप्पू मोटे, अवधेश बसोव बाले, लकी बीड़ी वाले आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।





Leave a Reply