उरई। सूबे के मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव के 43वें जन्मदिवस को जिले में धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के तीनों विधान सभा प्र्रत्याशियों ने पूर्व जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव दादी तथा पूर्व विधायक शिवराम कुशवाहा की अगुवाई में जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरण कर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को लंबे जीवन की कामना की।
आज पूर्वान्ह समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव दादी, सुरेन्द्र सिंह यादव बजरिया, पूर्व विधायक शिवराम कुशवाहा के साथ ही समाजवादी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी घोषित कालपी से चैधरी विष्णुपाल सिंह नन्नूराजा, माधौगढ से लाखन सिंह कुशवाहा, उरई जालौन विधान सभा क्षेत्र से दयाशंकर वर्मा एवं उनके समर्थकों ने जिला अस्पताल उरई पहुंचकर वार्डो में भर्ती मरीजों को फल वितरण कर उन्हें यह भी बताया कि यह फल वितरण प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में वितरित किए जा रहे है। सपा नेताओं ने मरीजों से जिला अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की भी जानकारी ली जहां ज्यादातर मरीजों की यहीं शिकायत की थी कि भर्ती करने के बाद उन्हें डाक्टर देखने तक नही आते और बाजार से दवा लाने के लिए पर्चियां थमा दी जाती है। इस दौरान वरिष्ठ परामर्शदाता अविनीश बनौधा के साथ ही सपा नेता भानू राजपूत, समाजवादी के नगर अध्यक्ष भानू वर्मा, पार्टी नेता पंकज दुबे भुआ, लोचन दाऊ, बबलू गुर्जर, अतर सिंह राठौर, रिंकू गुर्जर, शिववीर सिंह यादव, सहित तमाम सपा नेता मौजूद रहे।
जिला अस्पताल में फल वितरण के उपरांत उक्त सभी सपा नेताओं ने संजय यादव इकलाशपुरा, स्थित प्लाट पर वृक्षारोपण किया गया। मुख्यमंत्री के 43 वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में हुई वृक्षारोपण समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव ने प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दीर्घायु की कामना करते हुए समाजवादी पार्टी की सरकार के द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमारे पार्टी मुखिया नेताजी के बाद प्रदेश में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में पहली ऐसी सरकार बनी जिसने हरवर्ग एवं धर्म सांप्रदाय के लोगों के विकास के लिए काम किया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी चैधरी विष्णुपाल सिंह नन्नूराजा कालपी, लाखन सिंह कुशवाहा माधौगढ, उरई विधायक दयाशंकर वर्मा ने भी अखिलेश यादव मंगल जीवन की कामना करते हुए सरकार की उपलब्धियां की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में पूर्व विधायक शिवराम कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र यादव बजरिया, वरिष्ठ नेता, भानू राजपूत, अतर सिंह राठौर, रिंकू गुर्जर, संजय यादव, बबलू गुर्जर, लोचन दाऊ, पंकज दुबे, दीपू त्रिपाठी जालौन, शिववीर यादव आदि ने भी विचार रखे।





Leave a Reply