0 छह जुआड़ी गिरफ्तार
08orai06 08orai05उरई। कोतवाली उरई का चार्ज लेने के साथ ही तेज तर्रार एवं अनुभवी कोतवाली प्रभारी ने आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने की कार्ययोजना बनाकर वांछित एवं हिस्ट्रीशीटरों, शोहदों पर पैनी नजर रखने के साथ ही नगर में दर्जनों स्थानों पर प्रतिदिन लाखों रुपये के जुआ एवं सट्टा के खेल पर भी लगाम कसना शुरू कर दी है। जिसके परिणाम स्वरूप विगत एक माह में कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से लगभग तीन दर्जन से अधिक जुआड़ियों एवं सटोरियों को गिरफ्तार कर हजारों रुपये बरामद कर दण्डात्मक कार्रवाई की है। पुलिस की सक्रियता एवं ताबड़तोड़ ढंग से जुआड़ियों की गिरफ्तारी किये जाने से गैम्बलर की दुनियां में हड़कंप मच गया है। नियमित रूप से जुआ खेलने वाले जुआड़ियों में कुछ ने तो जुआ खेलना बंद कर दिया है और कुछ गढ़र, मिनौरा, कुसमिलिया, करमेर सहित अन्य नजदीकी गांव में जाकर जुआ खेलने पहुंचने लगे हैं।
कल शाम कोतवाल जय प्रकाश यादव के निर्देश पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार ने हमराही कांस्टेबिलों के साथ मोहल्ला शिवपुरी में हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे मनमोहन कुशवाहा, गौरव, रविंद्र सिंह, योगेंद्र, शिशुपाल निवासी मोहल्ला शिवपुरी एवं सुरेंद्र सिंह, (हमीरपुर) को गिरफ्तार कर उनके पास से 28 हजार रुपये की नगदी एवं ताश की गड्डी बरामद की है।
इस संबंध में चर्चा करते हुए कोतवाली प्रभारी जेपी यादव ने बताया कि जुआ कहां-कहां खेला जाता है इसका गोपनीय तरीके से पता लगाने के लिए सादा वर्दी में पुलिस कर्मियों को लगाया गया है। जुआड़ियों एवं सटोरियों को किसी भी दशा में बख्शा नही जायेगा।

Leave a Reply