0 गांधी महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव की सरगर्मी तेज
08orai04उरई। गांधी महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव की सरगर्मी तेज होते ही अपना वर्चस्व बनाये रखने के उददेश्य से चुनाव के मैदान में उतरने वाले छात्रों ने असलहाधारी अराजकतत्वों को साथ में रखकर बैनर, होर्डिंग लगाना शरू कर दिया है।
गांधी महाविद्यालय वैसे ही छात्रों एवं अराजकतत्वों की गुण्डई के लिए लंबे समय से जाना जाता है। अराजकतत्वों द्वारा कब किस छात्र के साथ अभद्रता एवं मारपीट कर दी जाये कोई नही जान सकता। लेकिन अक्सर मारपीट की घटनायें नगरवासियों के संज्ञान में आती रहती है। ऐसा ही कुछ माहौल आज भी था। गांधी महाविद्यालय में छात्र संघ अध्यक्ष पद की दावेदारी रखते हुए एक छात्र नेता का साथी लोड अवैध तमंचा लहराकर छात्रों में भय व्याप्त करने में मशगूल था तभी मुखबिर की सूचना पाकर वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार, उपनिरीक्षक संतोष कुमार, उपनिरीक्षक अरविंद कुमार सहित पुलिस बल ने आज अपरान्ह अचानक छापा डालकर संदिग्ध छात्रों की तलाशी शुरू कर दी। तलाशी के दौरान अपराधी प्रवृत्ति के गोलू कुशवाहा निवासी चुर्खी बाईपास के पास से कारतूस भरा अवैध तमंचा बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जबकि दबंगई एवं गुण्डई के लिए पहचाने जाने वाले कई छात्र एवं अराजक तत्व पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। गिरफ्तार गोलू कुशवाहा से सख्ती से पूंछतांछ करने पर उसकी निशानदेही पर छात्र नेता बनने की चाह रखने वाले ऊधम यादव को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस सूत्रों की माने तो गिरफ्तार किये गये लड़कों के तार अन्य पहुंचे हुए अपराधियों से जुड़े हैं। उसके लिए आवश्यक पड़ताल की जा रही है। उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply