0 सजाये गये भूतनाथ महाराज, हुआ अभिषेक
कोंच-उरई। सावन के तीसरे सोमवार को शिव मंदिर और शिवालय हर हर महादेव की स्वर लहरियों से गूंज उठे, भगवान भूतभावन को प्रसन्न करने के लिये भक्तों ने उनकी विधि विधान से पूजा अर्चना की। आज नगर व क्षेत्र के शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। हर हर महादेव, बोल बम के जयकारों ने वातावरण को शिवमय बना दिया था। आशुतोष भगवान भोले शंकर के मंदिरों मेंमहिलाओं द्वारा जलाभिषेक किया गया, धूप दीप नैवेद्य उन्हें समर्पित किये। चंदकुआ पर भूतेश्वर महादेव मंदिर पर आज भी उनकी भव्य झांकी सजाई गई। महाकालेश्वर मंदिर में भी महिलाओं की भारी भीड़ रही, नईबस्ती के सिद्धेश्वर महादेव, भगवान मारकंडेयश्वर, बक्शेश्वर, गुप्तेश्वर आदि मंदिरों में भी अलस्सुबह से ही जलाभिषेक के लिये भारी भीड़ रही।






Leave a Reply