0 वकीलों ने सीएम को संबोधित ज्ञापन दिया एसडीएम को
cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngकोंच-उरई। मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व में वकीलों के हितों में की गई तमाम घोषणाओं का अब तक क्रियान्वयन नहीं होने से लाल बार एसोसियेशन कोंच के वकीलों ने सीएम को पत्र भेज कर अपनी घोषणाओं का क्रियान्वयन कराने की मांग की है।
बरिष्ठ अधिवक्ता ओमप्रकाश कौशिक की अगुवाई में वकीलों का जत्था एसडीएम गोरेलाल शुक्ला से मिला और उन्हें ज्ञापन देकर कहा कि उन्होंने विधानसभा चुनाव के दौरान बर्ष 2012 में अधिवक्ता हितों को लेकर कतिपय घोषणायें की थीं जिसमें अधिवक्ता पेंशन योजना, आवास योजना व अन्य लाभकारी योजनायें शामिल थीं। लगभग साढे चार सालों के दौरान घोषणा पत्र में किसानों व अन्य तबकों के लिये की गई घोषणाओं का तो क्रियान्वयन अधिकतम किया जा चुका है लेकिन अधिवक्ताओं को लेकर किये गये वायदों की अनदेखी सरकार द्वारा की जा रही है और सरकार वायदा खिलाफी पर आमादा है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि अगर वे अभी भी उन घोषणाओं का क्रियान्वयन कराते हैं तो अधिवक्ता उनके साथ आने के लिये कृतसंकल्पित हैं, अन्यथा की स्थिति में वे अलग राह पकडने के लिये मजबूर होंगे। इस दौरान रामविहारी श्रीवास्तव, राकेश कुमार राकेश, विनय गुप्ता, सुरेन्द्र शर्मा, रामविहारी दुवे, जितेन्द्र सिंह, गौरीशंकर ताम्रकार, अवधेश द्विवेदी सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply