0 रामलला मंदिर में जारी है झूला महोत्सव
0 डेढ दर्जन कलाकारों ने दी अपनी भावपूर्ण प्रस्तुतियां
कोंच-उरई। प्राचीन रामलला मंदिर में जारी झूला महोत्सव में बीती रात्रि डेढ दर्जन से भी ज्यादा कलाकारों की भावपूर्ण प्रस्तुतियां श्रोताओं को गुदगुदा गईं। कच्चे पक्के संगीत की मिली जुली प्रस्तुतियों को श्रोता समुदाय ने खूब सराहा।
महारानी लक्ष्मीबाई के गुरूद्वारे रामलला मंदिर में पखवाड़े भर चलने बाले सुप्रसिद्ध झूला महोत्सव के तीसरे दिन मंदिर के एकादश गद्दीधर महंत रघुनाथदास के पावन सानिध्य में शास्त्रीय और सुगम संगीत की अनोखी जुगलबंदी का संगीत प्रेमियों ने भरपूर आनंद लिया। संगीत के जानेमाने हस्ताक्षर रामकृष्ण परिहार के कुशल संचालन में नरोत्तम स्वर्णकार ने गाया दशा मुझ दीन की भगवान संभालोगे तो क्या होगा..। कुंतीदेवी तिवारी ने बुंदेली में झूला गाया, श्दर्शन दे घनश्याम नाथ मेरी अंखियां प्यासी हैं..्य। प्रख्यात शास्त्रीय संगीत मर्मज्ञ अजमेरसिंह ने हे राजाराम तेरी आरती उतारूं, वाम भाग शोभित जग जननी.. की शानदार प्रस्तुति देकर वाहवाही लूटी। गिरिजानंद बेलमां ने मियां मल्हार में गाया, चमकत गई श्याम बीच..।
वीरेन्द्र त्रिपाठी ने झूला गीत गाया, देख कर जनकनंदिनी बाद में बस खड़ी की खड़ी रह गईं..। धर्मेन्द्र झांसीे ने गाया, श्झूलत प्यारे राजदुलारे झुमकि झुलावत राज गुजरिया..। हरिभाई सोनी ने रामधुन सुना कर वाहवाही लूटी। हर्षित त्रिपाठी ने झूल झूलत युगल किशेर.. की शानदार प्रस्तुतियां दीं। दीक्षा त्रिपाठी ने सांझ सबेरे अधरों पै मेरे.. की जोरदार प्रस्तुति पर खूब तालियां बजीं। साहित्यकार नरेन्द्रमोहन मित्र, एसपी सिंह, अखिलेश बबेले सहित तमम लोग मैजूद रहे। हारमोनियम पर हरीश याज्ञिक तथा तबले पर मथुराप्रसाद व महेश संगत कर रहे थे। अंत में भगवान रामलला सरकार की आरती की गई और प्रसाद वितरित किया गया।






Leave a Reply