cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngकोंच-उरई। बिगड़ते पर्यावरण को लेकर चिंतित सरकारों व अन्य संगठनों के साथ शैक्षिक जगत में भी पौधारोपण के प्रति खासा उत्साह है, यहां सेठ बद्रीप्रसाद स्मृति महाविद्यालय कैम्पस में आज वृहद् पौधारोपण कार्यक्रम आहूत किया गया जिसमें न केवल शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों बल्कि छात्र छात्राओं ने भी सहभागिता कर पौधे रोपे और पर्यावरण बचाने की शपथ ली।
महाविद्यालय प्रांगण में दर्जन भर से भी अधिक आम, अमरूद, पीपल, नीम आदि के पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान कार्यकारी प्राचार्य ब्रजेन्द्रसिंह ने कहा कि प्रकृति के अंधाधुंध दोहन और पर्यावरण बचाने के प्रति बरती गई घोर लापरवाही के कारण ही आज ग्लोबल वार्मिंग वैश्विक समस्या बन कर उभरी है और समूचा विश्व इस विषम परिस्थिति को लेकर न केवल चिंतित है बल्कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर बड़ी बड़ी कार्ययोजनाओं को मूर्त रूप देने के प्रयास भी चल रहे हैं। महाविद्यालय के कोऑर्डीनेटर कन्हैया नीखर ने कहा कि पर्यावरण बचाना केवल सरकारों के भरोसे संभव नहीं है बल्कि इसमें आम आदमी का सहभाग भी जरूरी है। लोगों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिये और उनका समुचित पोषण भी किया जाना चाहिये। विभागाध्यक्ष डॉ. मृदुल दांतरे ने भी अपने उद्बोधन में वृक्षों की महत्ता बताते हुये कहा कि सिर्फ वृक्ष ही एकमात्र विकल्प है पर्यावरण संरक्षण का। इस अवसर पर सभी छात्र छात्राओं और महाविद्यालय परिवार ने पर्यावरण बचाने में अपनी भूमिका फिक्स किये जाने की शपथ ली। इस दौरान तनु अग्रवाल, तराना, नेहा मिश्रा, मनोज श्रीवास्तव, चंद्रप्रकाश रावत, दिनेश अग्रवाल, धर्मेन्द्र पटेल, कदीम सिद्दीकी, अभिषेक चैधरी, अवधेश निरंजन, हरिओम बुधौलिया, मुश्ताकअली, पवन यादव, अंकित गुप्ता, योगेश शर्मा, आशुतोष बुधौलिया, विवेक श्रीवास्तव, राजकुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply