09orai03 09orai04उरई। किसानों के सभी तरह के कर्जों की माफी और उन्हें 4 प्रतिशत ब्याज पर ऋण सुविधा की मांग करते हुए भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया।
प्रदेश अध्यक्ष साहब सिंह चैहान ने धरना सभा को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों के साथ आजादी के बाद से आज तक इंसाफ नही हुआ। उन्होंने कहा कि 60 वर्ष से ऊपर उम्र होने पर किसानों के लिए पेंशन शुरू की जानी चाहिए। सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सक्सेना ने की। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य रविशंकर निरंजन ने कहा कि किसान संघ ने आज देश भर में वादा निभाओ, खेती और किसान बचाओ नारे के तहत प्रदर्शन आयोजित किये हैं तांकि सरकारों को किसानों के प्रति अपनी जिम्मेदारी पूरा करने के लिए झकझोरा जा सके।
जिला महामंत्री शिवराज सिंह पटेल, कोषाध्यक्ष विजय पाल सिंह, पुष्पेंद्र सिंह चैहान, सुभाष द्विवेदी, रामआसरे, अशोक सोनी, श्रीपाल सिंह आदि ने भी सभा को संबोधित किया।

Leave a Reply