0 रोजगार उपायुक्त गंभीर आरोपों के घेरे में, सचिवों ने खोला मोर्चा
cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। पंचायत सचिवों ने उपायुक्त श्रम एवं रोजगार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ हल्ला बोल डाला। कलेक्ट्रेट में मंगलवार को ग्राम विकास अधिकारी संघ और ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के संयुक्त प्रदर्शन में उपायुक्त के खिलाफ पीएस चंद्रोल चोर है के नारे लगाये गये और स्वच्छ प्रशासन के खातिर उन्हें तत्काल पद से हटाने की मांग की गई।
पंचायत सचिवों ने आरोप लगाया कि उपायुक्त श्रम एवं रोजगार पीएस चंद्रौल द्वारा भ्रष्टाचार की इंतहा यह है कि पंचायत मित्रों के मानदेय भुगतान तक में वे कमीशन मांगते हैं। उन्हें मनरेगा के बजट का 5 फीसदी अग्रिम कमीशन हर पंचायत से चाहिए। लोहिया आवास देने के लिए भी उन्होंने अपने रेट खोल दिये। एक लोहिया आवास के लिए उनके द्वारा 25 से 30 हजार रुपये वसूले जाते हैं। जो लोग यह चढ़ौती उनको चढ़ा दें उनके लिए सचिवों पर वे पात्र न होते हुए भी उनके नाम की संस्तुति भेजने का दबाव डालते हैं। चंद्रौल की इस करतूत से सचिवों में हाहाकार मचा हुआ है।
प्रदर्शन की अगुवाई ग्राम विकास अधिकारी संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता, मंत्री रामबिहारी वर्मा, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के अध्यक्ष नरेश चंद्र दुबे और मंत्री महेंद्र कुमार ने की।

Leave a Reply