09orai02उरई। आटा टोल टैक्स पर स्थानीय लोगों के साथ आये दिन हो रही गुंडागर्दी के खिलाफ युवक कांग्रेस ने मंगलवार को मोर्चा खोल दिया। युवक कांग्रेस नेता कलेक्ट्रेट में हंगामा करने के बाद पुराने डीआरडीए भवन स्थित सांसद जनसंपर्क कार्यालय में भी पहंुचे और सांसद भानु प्रताप वर्मा के प्रति उन्होंने कहा कि वे पड़ोस के देवंेद्र सिंह भोले जैसे सांसदों से सबक लें जिससे आटा टोल टैक्स पर भी स्थानीय नंबर की गाड़ियों से टोल टैक्स वसूली बंद कराई जा सके।
युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अमित कुमार पाण्डेय ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि आटा टोल टैक्स पर दबंगों को टोल टैक्स वसूली का जिम्मा सौंपा गया है जो स्थानीय लोगों से गाली-गलौज के साथ हाथ उठाने तक में संकोच नही करते। उन्होंने कहा कि इसके कारण किसी भी दिन अप्रिय घटना हो सकती है।
अमित पाण्डेय ने यूपी 92 नंबर की गाड़ियों को आटा वैरियर पर टोल फ्री करने और क्षेत्र के लोगों को ही वसूली कर्मचारी बनाने की मांग की। बाद में उन्होंने कहा कि आटा टोल टैक्स पर हो रहे तांडव के लिए सांसद भानुप्रताप वर्मा जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि भानुप्रताप वर्मा ने निकम्मेपन की सारी सीमाएं तोड़ रखी हैं। मोटी तनख्वाह और भत्ता हड़पने के बावजूद जनता के नमक का एक धेला भी अदा करने की सोच उनके दिमाग में कभी नही आती। भारतीय जनता पार्टी का विधानसभा चुनाव में सांसद की इस अकर्मण्यता का खामियाजा भोगना पड़ेगा।
प्रदर्शन में गौरव द्विवेदी, अनुज, राजकुमार गुप्ता, आकाश वर्मा, अजय शाक्य, स्नेहिल पाण्डेय, शिवम तिवारी, राजवीर सिंह चैहान, सोनू गुर्जर, सूर्यांश श्रीवास्तव, लल्लू ओमरे, अमित महाजन, रीतेश द्विवेदी, अभय द्विवेदी आदि शामिल थे।

Leave a Reply