cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। लाल झंडे हाथों में थामे भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में हंगामी नारेबाजी करते हुए उग्र धरना प्रदर्शन किया और डीएम को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में दलितों के खिलाफ हिंसा पर आमादा गौ-रक्षा समितियों पर रोक लगाने की मांग की गई। माले नेताओं ने कश्मीर में निरीह जनता के खिलाफ दमनात्मक कार्रवाई रोकने की मांग भी सरकार से की। इसके अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और रोजगार की गारंटी, खाली पड़ी सरकारी जमीनों का भूमिहीनों में वितरण और किसानों के सभी कर्ज माफ करने की मांग भी ज्ञापन में की गई।
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व काॅ. राजीव कुशवाहा, रामसिंह चैधरी, हरीबाबू, देवीदीन कुशवाहा, हरीशंकर और लालसिंह ने किया।

Leave a Reply