0 विजय सिंह नन्ना और परमानंद की गिरफ्तारी के लिए दबिश में जुटी पुलिस
उरई। जिला पंचायत उपचुनाव की मतगणना के दौरान कदौरा के गफूर खां महाविद्यालय के सामने हुए उपद्रव को लेकर पुलिस ने 29 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है जिनमें से 11 लोगों को कड़ी सुरक्षा के बीच गिरफ्तारी के बाद जेल भेज दिया गया है।
गौरतलब है कि उपद्रव में पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी और कालपी के प्रभारी निरीक्षक की गाड़िया तोड़ दी गई थीं। भीड़ के द्वारा किये गये पथराव व लाठियां चलाने से पुलिस कर्मियों सहित कई लोग घायल हो गये थे। स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज और टियर गैस का इस्तेमाल करना पड़ गया था।
पुलिस ने इस मामले में 29 लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 148, 149, 332, 504, 506, 427, 336, 353, 188, 7 सीएलए एक्ट व 3(2) ईपीपीडी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। आरोपियों में कपिल तिवारी, उमेश चंद्र तिवारी निवासीगण सौंधी, नंदकिशोर निवासी करमेर, कुलदीप निवासी बरखेरा, गोरेलाल निवासी शेखपुर अहीर, धीरेंद्र यादव निवासी धमना, कुंवरसेन, व छोटे सविता निवासीगण सुरौला, धर्मसिंह, सुशीला पाल, कमल सिंह निवासीगण तिरही को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक नामजद आरोपियों विजय सिंह यादव नन्ना व रामश्याम, हरीओम, निर्दोष यादव पुत्रगण विजय सिंह, शैलेंद्र सिंह, आशीष, अंकुर यादव, विनय, दिलीप, मधुर, देवेंद्र, रामूसिंह, श्यामजी सिंह, परमानंद निवासीगण तिरही, पप्पू कुशवाहा निवासी बरही, प्रयाग सिंह, ओमनारायण पाल निवासीगण सुरौला, दीपू यादव निवासी कालपी की सक्रियता से तलाश की जा रही है। तिरही, गुलौली, कदौरा, बबीना व कालपी में एतिहात के तौर पर पुलिस को तैनात कर दिया गया है।





Leave a Reply