0 पांच दिवसीय रुद्राभिषेक बुधवार से
konch4 konch5कोंच-उरई। श्रावण मास में भूतभावन को प्रसन्न करने के उपक्रम में यहां हुल्कादेवी मंदिर परिसर में रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। शुक्ला बंधुओं द्वारा संयोजित रुद्राभिषेक के बाद विशाल भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद छका। विद्वान ब्राह्मणों द्वारा विधि विधान से अनुष्ठान संपन्न कराये गये। इस अवसर पर शांति शुक्ला हरीश चंद्र, डॉ. सतीश, मुनीशचंद्र, दिवीश, साकेत, प्रियम, जयम, अश्विनी, अविरल, आभास, मंजू, सुधा, रेखा, शशि, नेहा, जयप्रकाश अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, चंद्रप्रकाश रिछारिया, रामकुमार अग्रवाल, अवधेश द्विवेदी, नरोत्तम स्वर्णकार, लालजी निरंजन, रामकुमार भदारी, अभिषेक रिछारिया, ब्रजेश टीहर, राजू खैरी, सतीश परिहार सामी, आनंद पचैरी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
इधर, जन कल्याणार्थ श्रावण मास में भगवान भूतनाथ की भक्ति में लीन भक्तों ने कल 10 अगस्त से पांच दिवसीय रुद्राभिषेक का आयोजन यहां एनएस अकादमी विनायक में आहूत किया जा रहा है। आयोजक/व्यवस्थापक रामप्रियदास बुधौलिया व राजीव लोचन दीक्षित जराबाले ने बताया है कि सुदूर क्षेत्रों से आये विद्वान आचार्यों मधुकर त्रिपाठी, राजेश दीक्षित, रामलला द्विवेदी, रामकिशोर दूरवार, राघवेन्द्र समाधिया एवं विद्वत् परिषद् के अन्य श्रेष्ठ आचार्यों द्वारा व्यापक जन कल्याणार्थ पांच दिवसीय रुद्राभिषेक 10 से 14 अगस्त तक अपरान्ह 2 बजे से प्रारंभ होगा।

Leave a Reply