उरई। कालपी तहसील के अंतर्गत ग्राम गुढ़ा खास के प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका आदित्य कुमारी ने पूर्व प्रधान पर अपने विरुद्ध कुचक्र रचने का आरोप लगाते हुए अधिकारियों से बचाव की गुहार लगाई है।
आदित्य कुमारी के मुताबिक कि उनका मायका गुढ़ा खास में ही है जहां उन्हें व उनकी बहनों को पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिला है। पूर्व प्रधान जंटर बाबू उनका चचेरा भाई है जो पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिलने की वजह से उनसे चिढ़ा रहता है। गत् प्रधानी के चुनाव में जंटर बाबू की पत्नी महादेवी पराजित हो गई थीं। जिसे लेकर उसको संदेह है कि उन्होंने उसे हरवाया। इस वजह से जंटर उनसे और ज्यादा रंजिश मानने लगा है और आये दिन उनके खिलाफ दर्खास्तबाजी कराता रहता है।
उन्होंने बताया कि हाल में प्रधान की अध्यक्षता वाली रसोइया चयन समिति में फर्जी हस्ताक्षर पकड़ के कारण रसोइया पद से रामदेवी को हटाकर गुलबिया को नया रसोइया नियुक्त कर दिया। जिसके बाद जंटर रामदेवी को उसके विरुद्ध उकसाने में लग गया है। उसके द्वारा उन्हें बदनाम करने के लिए मीडिया में खबरे छपवाई जा रही हैं जिससे अधिकारियों की निगाह में उनकी प्रतिष्ठा को गिराया जा सके। आदित्य कुमारी ने इस साजिश के चलते अपने जान-माल के नुकसान की भी आशंका प्रकट की है और अधिकारियों से उन्हें सुरक्षा प्रदान करने की गुहार लगाई है।





Leave a Reply