cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngमाधौगढ़-उरई। लोहिया आवासों के वितरण में लूटमार का बाजार गर्म है। जिले के उच्चाधिकारी इस भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रहे हैं।
रामपुरा ब्लाॅक के मिर्जापुर जागीर की निवासिनी एक जरूरतमंद महिला ने अपनी फरियाद में धांधली का भंडाफोड़ किया। सूरजमुखी बेबा रामबरन ने बताया कि पहले उसका नाम लोहिया आवास की सूची में था। लेकिन वह प्रधान व सचिव द्वारा मांगे गये 60 हजार रुपये का इंतजाम नही कर पाई नतीजतन उसकी जगह दुर्गादेवी पत्नी रामलखन को आवास मंजूर कर दिया गया।
हैरत की बात यह है कि रामलखन की हैसियत को देखते हुए दुर्गा देवी को किसी भी तरह से इसके लिए पात्र नही माना जा सकता। रामलखन के पास 2 हैक्टेयर जमीन है साथ ही समरसेविल लगा है। इसके अलावा आटा चक्की चलाते हैं जिससे उन्हें अलग से पर्याप्त इनकम हो जाती है।
सूरजमुखी ने कहा कि पारदर्शिता के लिए जिलाधिकारी दुर्गा देवी को लोहिया आवास दिये जाने की जांच कराये ंतो दूध का दूध और पानी का पानी साफ हो जायेगा। उन्होंने दुर्गादेवी का आवास निरस्त कर उनसे पहली किस्त की रिकवरी कराने का भी सुझाव जिलाधिकारी को दिया।

Leave a Reply