उरई। न्यायिक प्रक्रिया पूर्व की पीठ ने बैंक बकायेदारी से जुड़ मामलों पर बुधवार को दीवानी न्यायालय सभागार में संबंधित पक्षों के साथ बैठक की। इस बैठक का उददेश्य बकायेदारों और बैंकर्स के बीच सीधे वार्ता कराकर उन्हें मान्य समझौता राशि पर सहमत करना था तांकि बिना मुकदमेंबाजी के बैंकों का बकाया वापस कराया जा सके।
पीठ में शामिल वरिष्ठ अपर जिला जज श्रीनाथ सिंह, अपर जिला जज रोहित सिन्हा, सिविल जज सीनियर डिवीजन अलका भारती और नोडल अपर जिला जज मनोज कुमार शुक्ला ने इस दौरान बकायेदारों की समस्या को सुना और बैंकर्स से उनके निदान के तरीके सुझाने को कहा। वार्ता के नतीजे काफी सकारात्मक रहे जिससे बकायेदार और बैंकर्स दोनों पक्षों में उत्साह देखा गया। इस दौरान अपर जिला जज नरेंद्र कुमार मुख्य अग्रणी बैंक प्रबंधक सिद्धार्थ पाॅल और भारतीय स्टेट बैंक व इलाहाबाद बैंक की विभिन्न शाखाओं के प्रबंधक मौजूद रहे।






Leave a Reply