cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। गत् 18 जून को एसपी बंगले के आगे जालौन रोड पर बेकाबू ट्रक के शिकार बने मजदूर के मां-बाप ने आज उसे लेकर डीएम के पोर्टिकों में धरना दे दिया। जानकारी मिलने पर डीएम ने सहानुभूति दिखाते हुए रेडक्रास से तत्काल 10 हजार रुपये की सहायता उसे मंजूर करके जिला अस्पताल के सीएमएस को उसकी हर संभव मदद के लिये निर्देशित किया।
इण्डेन गैस आॅफिस के पास रहने वाले आजाद उर्फ अजय कुमार को गत् 18 जून को एसपी बंगले के आगे सब्जी लेकर पैदल घर जाते समय ट्रक ने रौंद दिया था। इलाज के पैसे न होने से उसकी जान बचनी मुश्किल हो रही थी लेकिन लोगों ने चंदा करके उसको झांसी मेडिकल काॅलेज पहुंचवाया। आजाद की जान तो बच गई लेकिन उसका पैर इलाज में काटना पड़ा। अभी भी उसके लगातार इलाज की जरूरत है लेकिन उसके पास पैसा नही है।
इलाज के अभाव में मौत के मुंह में जाने को मजबूर हो रहे आजाद के माता-पिता आखिर आज उसे लेकर कलेक्ट्रेट आये जहां उन्होंने डीएम का ध्यानाकर्षित कराने के लिए पोर्टिकों में धरना शुरू कर दिया। उनकी मांग थी कि इलाज के लिए उसे सरकारी स्तर से आर्थिक सहायता दिलाई जाये। यह जानकारी डीएम को अपने कक्ष में मिली तो फौरन मदद की पहल करते हुए उन्होंने रेडक्रास से उसे 10 हजार रुपये की नगद इमदाद दिलाई। इसी के साथ जिला अस्पताल के सीएमएस को फोन किया कि वे उसके समुचित इलाज की व्यवस्था करायें और खुद इलाज की निगरानी करें।

Leave a Reply