10orai01उरई। तेज रफ्तार डम्पर ने सामने से आती बाइक को रांग साइड जाकर रौंद डाला। जिससे दो लोगों की मौत हो गई।
कुठौंद थाना क्षेत्र में मदारीपुर के पास बरियापुर के सामने औरैया की तरफ से आ रहे डम्पर के चालक ने मोटर साइकिल सवार दो लोगों को उल्टी साइड आकर बुरी तरह कुचल दिया जिससे दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों में राजू सिंह राजावत (35वर्ष) पुत्र सज्जन सिंह राजावत निवासी सिरसाकलार और रामकरन गौर पुत्र हमीर सिंह निवासी बस्तेपुर थाना कुठौंद के नाम बताये गये हैं। रामकरन राजू सिंह का साला था। राजू सिंह उसे अपनी मोटर साइकिल सीडी डाॅन यूपी 65 एच 6431 से लेकर कुठौंद की तरफ जा रहा था तभी यह दुर्घटना हो गई। खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शव सील करके पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिये।
इस बीच डम्पर चालक दुर्घटना के बाद गाड़ी छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने डम्पर अपने कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करवा लिया।

Leave a Reply