11orai01 11orai02उरई। पुलिस की स्वाॅट और खाद्य सुरक्षा विभाग के निरीक्षक ने संयुक्त कार्रवाई में पिकप लोडर में लादकर ले जाये जा रहे 75 कुंतल खोवा को नकली होने के संदेह में पकड़ लिया गया। नमूना भरने के बाद पकड़ा गया खोवा डीएम के आदेश पर नष्ट कर दिया गया है। इस मामले में फिलहाल एफआईआर दर्ज नही कराई गई है। खाद्य सुरक्षा विभाग का कहना है कि सैम्पिल की लैब टैस्ट रिपोर्ट मिल जाने के बाद एफआईआर कराने के बारे में फैसला लिया जायेगा।
जालौन जिला लंबे समय से नकली खोवा का गढ़ बना हुआ है। त्यौहारों के नजदीक हालांकि खाद्य सुरक्षा विभाग ऊपरी निर्देशों की वजह से मिलावटी खोवा पकड़ने की छुटपुट कार्रवाइयां करता है। लेकिन इस कारोबार में शामिल किसी बड़े मगरमच्छ के खिलाफ अभी तक ऐसी प्रभावी कार्रवाई नही हुई जिससे नकली खोवा बनाने पर स्थाई लगाम लग सके।
रक्षाबंधन का त्यौहार नजदीक होने के कारण खाद्य सुरक्षा विभाग को नकली खोवा पकड़ने के निर्देश उच्च स्तर से मिले थे। जिसकी पूर्ति के लिए पुलिस विभाग की स्वाॅट टीम को साथ लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने कोंच बस स्टैण्ड पर संदिग्ध लोडर को पकड़ लिया जिसमें 75 कुंतल खोवा लदा हुआ था। इस मामले में कार्रवाई को लेकर पुलिस विभाग और खाद्य सुरक्षा विभाग के बयानों में विरोधाभास देखा गया।
जहां स्वाॅट टीम के प्रभारी ने कहा है कि पकड़ा गया खोवा गोपाल गंज निवासी व्यापारी कमल किशोर का था। जिसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जायेगी। वहीं खाद्य सुरक्षा निरीक्षक राहुल शर्मा ने कहा कि लैब टैस्ट में मिलावट प्रमाणित न होने तक एफआईआर कैसे की जा सकती है। उनकी बात की ताइद खाद्य सुरक्षा अधिकारी डाॅ. प्रियंका ने भी की।

Leave a Reply