cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। पूर्व सैनिक आश्रित कल्याण समिति ने फौजी पड़ाव की जमीनों पर अतिक्रमण सहित सैनिकों और उनके परिवारों से जुड़े मुददों पर जिलाधिकारी संदीप कौर से भेंट करके उन्हें तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। जिलाधिकारी ने ज्ञापन पर सहानुभूतिपूर्वक गौर कर पूर्व सैनिकों की हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
बाद में समिति के अध्यक्ष सीपी तिवारी ने बताया कि उन्होंने जिलाधिकारी को सोल्जर बोर्ड के भवन में पूर्व सैनिकों के लिए संचालित हो रहे पाॅलीक्लीनिक की समस्यायों से भी अवगत कराया। पाॅलीक्लीनिक की जरूरत के हिसाब से यह स्थान तंग है। जिसके कारण एक्सरा, अल्ट्रासाउंड जैसी सुविधाओं से जनपद के पूर्व सैनिकों को वंचित रहना पड़ रहा है। इसलिए जिलाधिकारी से आग्रह किया गया कि वे शासन को पूर्व सैनिकों के पाॅलीक्लीनिक के लिए समुचित भवन आवंटित कराने हेतु प्रभावी पत्र लिखें। पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सैनिक बंधु के पुनर्गठन के लिए भी डीएम का ध्यानाकर्षित कराया गया। जालौन में थाने के पास फौजी पड़ाव की जमीन पर हुए अतिक्रमण को हटवाने के लिए डीएम से आग्रह किया गया।
प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष सीपी तिवारी, संरक्षक जेपी गुप्ता, रामशरण दोहरे, कालीचरण, सुरेंद्र सिंह यादव, रामशंकर, वेद प्रकाश, राजकुमार तिवारी, अशोक कुमार दोहरे, सूबेदार सिंह तोमर, पी. द्विवेदी, कल्याण चंद्र सहित अनेक पूर्व सैनिक शामिल थे।

Leave a Reply