cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngजालौन-उरई। देवनगर चैराहे पर लगे जाम के कारण पहुंची एआरटीओ प्रवर्तन की टीम ने तलाशी में 7 बालू के ट्रक पकड़े। इन ट्रकों में झांसा देने के लिए बालू के ऊपर ईंट, गिटटी, काली पाॅलीथिन बिछाकर लाद ली गई थी। लेकिन बालू पकड़ी जाने के बावजूद खनन विभाग के अधिकारियों ने आने की जहमत नही उठाई। जाहिर है कि सीबीआई जांच के आदेश के बावजूद अवैध खनन को संरक्षण देने वाले अधिकारियों की शहजोरी जारी है। देखना है कि सीबीआई में कितना दम है। वह इन बेखौफ अफसरों को सबक सिखा पाती है या इनके सामने उसे दुम दबाने को मजबूर होना पड़ता है।

Leave a Reply