सिरसाकलार-उरई। ग्राम अकबरपुर में नववधू की संदिग्ध हालत में जलकर मौत हो गई। युवती के मायके वालों ने ससुराल वालों पर जानबूझकर उसे जला देने का आरोप लगाया है। जबकि ससुराल वाले सफाई दे रहे हैं।
अकबरपुर निवासी कन्हैया लाल यादव की पत्नी प्रीति घर के अंदर आग की लपटों से घिरी हालत में अस्पताल ले जाई जा रही थी कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मायके वालों ने दहेज के कारण उसे मिटटी का तेल डालकर जलाये जाने की हैवानियत का आरोप लगाया है। हालांकि उसका पति कन्हैयालाल कह रहा है कि प्रीति ने किसी बात से क्षुब्ध होकर खुद अपने ऊपर मिटटी का तेल उड़ेल लिया और आग लगा ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।






Leave a Reply