0 कोंच पालिका का एक और ऐतिहासिक कदम
konch4कोंच-उरई। सागर तालाब के सुंदरीकरण के बाद कोंच पालिका ने एक और ऐतिहासिक कदम बढाया है धनु ताल के सुंदरीकरण की तरफ, पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया तथा क्षेत्रीय सांसद भानुप्रतापसिंह वर्मा ने केन्द्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा से मुलाकात कर इस तालाब के उद्धार के लिये धन की मांग की है।
कोंच मे पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये प्रयत्नशील रहने बाले पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया की सोच है कि कोंच की ऐतिहासिक धरोहरों का संरक्षण होने के साथ साथ इन्हें पर्यटक स्थल के रूप में भी पहचान मिले। इसी सोच के साथ उन्होंने केन्द्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा से दिल्ली में मुलाकात कर उन्हें पत्र दिया जिसमें धनु ताल को सर्वांग सुंदर बनाने का पूरा खाका खींचते हुये उन्होंने धन उपलब्ध कराने की मांग की है। उनके साथ इलाकाई सांसद भानुप्रतापसिंह वर्मा भी थे। बताते हैं कि पर्यटन मंत्री ने उन्हें पूरा भरोसा दिया है कि नगरपालिका की इस मांग पर गंभीरता से विचार कर धन उपलब्ध कराया जायेगा। गौरतलब यह है कि एक ओर नगर के बीचोंबीच बने चंदेल कालीन सागर तालाब के सुंदरीकरण का कार्य पूरा हो चुका है और आज संपन्न बोर्ड बैठक में इसे पीपीपी मॉडल पर उठाने का प्रस्ताव भी पारित कर लिया गया है, वहीं दूसरी तरफ सीरौठिया एवं क्षेत्रीय सांसद भानुप्रतापसिंह वर्मा ने भारत सरकार के पर्यटन मंत्री महेश शर्मा से उनके दिल्ली दफ्तर में मुलाकात कर उन्हें बताया कि नगर के दक्षिणी छोर पर अवस्थित धनु ताल जिसे लोग चंदेल कालीन तालाब होना बताते हैं और मान्यता तो यहां तक है कि चंदेल राजाओं ने इस तालाब की स्थापना खासतौर गायों (धेनु) के पानी पीने हेतु कराया था जिसके कारण इसका नाम धेनु तालाब था जो कालांतर में अपभ्रंश होते-होते वर्तमान में इसका नाम धनुताल पड़ गया। इसके चारों ओर कच्चा एवं कीचड़ युक्त रास्ता तो है ही, तालाब भी कच्चा ही है। यदि इस तालाब का सुंदरीकरण कर इसे पर्यटक स्थल के रूप में विकसित कर दिया जाय तो जहां नागरिकों को मनोरंजन एवं स्वास्थ बर्द्धन का मौका मिलेगा वहीं पर्यटन से राजस्व की भी प्राप्ति होगी। मंत्री ने भरोसा बनाये रखने की बात कही है।

Leave a Reply