उरई। स्वाधीनता दिवस के उपलक्ष्य में राठ रोड स्थित गुरुकुलम वात्सल्य में देवी डेंटल क्लीनिक और कान्हा डाॅयग्नोस्टिक अल्ट्रासाउंड के सहयोग से बच्चों के लिए दंत परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसमें सभी बच्चों का परीक्षण हुआ। इसके बाद उनके दंत संबंधी विकारों के निराकरण के लिए निदान दिया गया।
बच्चों का डेंटल चैकअप जानेमाने डाॅ. अपूर्व श्रीवास्तव और डाॅ. प्रशान्त राजपूत ने किया। शिविर के पूर्व स्कूल की प्रबंधिका साक्षी माहेश्वरी और सौरभ माहेश्वरी ने झंडा रोहण कर दीप प्रज्जवलित किया। इसके बाद बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों से समां बध गया।
प्रधानाचार्य भाविका सिंह, शशिकांत निरंजन, कपिल दीक्षित, सारिका आनंद, अवंतिका सिंह, आकाश गुप्ता, मंजू श्रीवास्तव, अर्चना शर्मा, अनुराधा गुप्ता, शिवानी वर्मा और डांस टीचर सोनल शर्मा ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन प्रियंका कनकने और गुरमीत कौर ने किया।







Leave a Reply