उरई। अग्रणी इलाहाबाद बैंक द्वारा लहारियापुरवा में संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) के तत्वावधान में सितंबर माह में 18 से 45 वर्ष के ग्रामीण युवकों के लिए निःशुल्क चार पहिया ड्राइविंग प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जायेगा। जिसमें आवासीय व्यवस्था भी निःशुल्क रहेगी। आरसेटी के फैकल्टी रोहित त्रिपाठी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि ड्राइविंग प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित की गई है। आवेदन पत्र के साथ आधार कार्ड, मनरेगा जाॅबकार्ड की काॅपी या बीपीएल सूची में नाम, पांच फोटोग्राफ और ड्राइविंग लाइसेंस की काॅपी आदि दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य होगा। इसी क्रम में 22 अगस्त से 27 अगस्त तक डेयरी फार्मिंग, 29 अगस्त से 3 सितंबर तक जनरल उद्यमिता प्रशिक्षण और 1 सितंबर से 30 सितंबर तक घरेलू बिजली यंत्र मरम्मत आदि आवासीय निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जायेगा।







Leave a Reply