उरई। मोहल्ला शांतिनगर में अज्ञात युवक का अर्धनग्न शव नाले में बरामद हुआ है। युवक केवल चडडी पहने हुए है जो फिरोजी रंग की है। मछली पकड़ने गये बच्चों ने सबसे पहले इस शव को देखा। जिसके बाद यह चर्चा फैल गई। जानकारी होने पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। इंस्पेक्टर कोतवाली ने शव की शिनाख्त के लिए मृतक की फोटो सोशल मीडिया ग्रुपों पर प्रकाशित करा दी है। उसकी मौत के कारण का भी पता नही चला है। शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है तांकि मालूम हो सके कि उसकी मौत कैसे हुई। इसी के बाद मौत के कारण को जानना संभव हो सकेगा।







Leave a Reply