cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngकोंच-उरई। सावन के दूसरे दिन आज मनाया गया भुंजरिया महोत्सव सावन से ही जुड़ा पर्व है जिसे समूचे बुंदेलखण्ड में रक्षाबंधन के दूसरे दिन मनाने की स्थापित परम्परा है। आज के दिन शक्ति की प्रतीक भुंजरियों का विसर्जन भी किया जाता है। इसी परम्परा में आज यहां प्रतापनगर स्थित भुंजरया तालाब में महिलाओं की भारी भीड़ भुंजरियां विसर्जन के लिये लगी। वहां लगे मेले में बच्चों ने खिलौने लिये और झूलों का आनंद लिया। उधर, मालवीय नगर स्थित काली मंदिर पर भी भुंजरियों का मेला लगा जिसमें इलाके के हजारों लोगों ने पहुंच कर एक दूसरे को भुंजरियां देकर शुभकामनायें दीं।

Leave a Reply