20orai01 20orai02उरई। नीट और आईआईटी क्वालीफाई करने का सपना देखने वाले जिले के छात्रों के लिए खुशखबरी है। रेजोनेंस और आकाश जैसे देश के नामीगिरामी कोंचिंग सेंटरों के फैकल्टी उन्हें उरई में ही तैयारी कराने के लिए उपलब्ध हैं। कानपुर और दूसरे अन्य महानगरों में डेढ़-दो लाख रुपये खर्च करके तैयारी के लिए जाने वाले छात्र इसी कारण घर लौटकर उरई में करमेर रोड पर संचालित निष्ठा कोचिंग सेंटर में दाखिला ले चुके हैं।
कानपुर, कोटा, दिल्ली, लखनऊ आदि कोचिंग के गढ़ में जिले के महत्वाकांक्षी छात्र नीट और आईआईटी की तैयारी के लिए दाखिले लेते जहां उनका एक वर्ष में डेढ़ लाख रुपये खर्च हो जाता है। इसके बाद अगर कामयाबी न मिली तो उनके मध्यम्वर्गीय अभिभावकों की हिम्मत अगले प्रयास के लिए भारी खर्च की वजह से टूट जाती है। जिससे उनके अरमान बिखर कर रह जाते हैं। एक्स रेजोनेंस फैकल्टी फिजिक्स के जाने-माने टीचर डीके सिंह ने इस कारण कानपुर से उरई आकर ऐसे छात्रों को घर में ही रहते हुए कानपुर और कोटा के स्तर की तैयारी कराने की योजना बनाई जिसमें उच्चस्तरीय कोचिंग सेंटरों के अन्य दिग्गज फैकल्टी भी उनका साथ देने को तैयार हो गये। एसआर ग्रुप आॅफ स्कूल्स ने उनकी योजना से प्रभावित होकर उन्हें अपनी संबद्धता देना मंजूर कर लिया जिसके बाद डीके सिंह का इरादा पक्का हो गया।
डीके सिंह के हौसले को उस समय ताकत मिली जब न्यू लाइट कोचिंग सेंटर कानपुर में तैयारी के लिए दाखिला लिये हुए श्वेता ने उनकी शोहरत से परिचित होने के कारण निष्ठा कोचिंग सेंटर में पहला एडमीशन लिया। श्वेता से बात की तो वह अपने इस फैसले से खुश है। उसका कहना है कि उसे न्यू लाइट में फिजिक्स में प्राॅब्लम हो रही थी लेकिन यहां उसकी फिजिक्स शुरूआती चरण में ही काफी हद तक ठीक हो गई है। अन्य विषयों के फैकल्टी भी न्यू लाइट जैसी कोचिंग उसे दे पा रहे हैं। रेजोनंेस से निष्ठा में आये रोबिन गौतम ने भी कहा कि घर का खाना और मम्मी-पापा के साथ बने रहने का उसे मौका भी मिल रहा है और वह नीट के लिए कोटा के स्टैण्डर्ड की ही स्टडी भी कर पा रहा है। रोबिन ने बताया कि उसका कोटा में डेढ़ लाख रुपये खर्च हो जाता था, लेकिन यहां मय किताबों के केवल 21सौ रुपये में काम चल गया है। इलाहाबाद की प्रतीक्षा भी निष्ठा कोचिंग में एडमीशन लेने के बाद उत्साहित है।
डीके सिंह ने बताया कि उनकी टीम में केमिस्ट्री के लिए एक्स रेजोनेंस यशवंत आर्या, मैथ के लिए एक्स रेजोनेंस अरुण कुमार सिंह और बायलाॅजी के लिए एक्स आकाश विपिन कुमार सिंह जुड़े हुए हैं। उनके मुताबिक अपनी पहल को जिले में मिले समर्थन से उनका हौसला बढ़ा है। अभी तक दो दर्जन से ज्यादा छात्र उनकी कोचिंग में एडमीशन ले चुके हैं।

Leave a comment