कोंच-उरई। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुसलमीन (एआईएमआईएम) कार्यकर्ताओं ने भगतसिंह नगर इलाके में झूलते तारों को दुर्घटनाओं का वायस बताते हुये इन्हें दुरुस्त किये जाने की मांग की है। एसडीएम गोरेलाल शुक्ला को दिये ज्ञापन में उन्होंने चिन्हित स्थानों का उल्लेख करते हुये बताया है कि वहां अक्सर इन झुलते तारों की बजह से वारदातें होती रहती हैं लिहाजा इन तारों को ऊंचा उठा कर टाइट कराया जाना जरूरी है।
पार्टी के जिला उपाध्यक्ष शकील अंसारी, शिवराज तूमरा, अनीस, रशीद, अंजीम अंसारी, सरताज, मतीन, आशू, वाहिद, दानिश, वकील अंसारी, शकील अहमद, रिजवान, नफीस, फरमान काजी, मुन्ना, जानू पठान, अनस, मुनीर आदि दर्जन भर से ज्यादा लोगों ने एसडीएम को दिये ज्ञापन में कहा है कि कस्बे के मोहल्ला भगतसिंह नगर में सिराज मेडिकल स्टोर से लेकर नरिया के पास तक बिछी बिजली की लाइन काफी नीची होने के कारण इमामबाड़े के पास जो बिजली का पोल लगा था वह टूट कर गिर गया है जिसके स्थान पर ऐंगिल लगा कर काम निकालने का कार्य विद्युत विभाग द्वारा किया गया है जिससे वहां अक्सर फॉल्ट आते रहते हैं। उन्होंने मांग की कि उक्त स्थान पर नया पोल लगवा कर लाइन ऊंची उठाई जाये। जहीर पहलवान के मकान के पास खंभे में आ रहे करंट को लेकर भी कई बार शिकायत की गई लेकिन दुरुस्ती नहीं हुई।






Leave a comment