जालौन-उरई। अपराध पर पूरी तरह शिकंजा कस कर अपराधियों को सलाखों के अंदर किया जाएगा। पीड़ित को हरसंभव न्याय दिलाने का प्रयास किया जाएगा। अराजकता फैलाने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। उक्त बात नवागंतुक पुलिस क्षेत्राधिकारी अरूण कुमार सिंह ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही।
नवगांतुक पुलिस क्षेत्राधिकारी अरूण कुमार सिंह ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए क्षेत्रीय जनता को संदेश दिया कि पुलिस उनकी मित्र है, वह अपनी समस्याऐं हम तक अवश्य पहुंचाऐं। पीड़ितों की समस्याओं का निश्चित तौर पर उचित निस्तारण कराया जाएगा। इतना ही नहीं, जनता के सहयोग के बिना पुलिस अधूरी है। उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि नगर व क्षेत्र के लोग अपने-अपने क्षेत्रों में होने वाले अपराधों तथा अराजकता फैलाने वाले तत्वों की सूचनाऐं अवश्य पुलिस तक पहुंचाऐं। जिससे उनके खिलाफ त्वरित कार्यवाही की जा सके। उन्होंने कहा कि वह निचले स्तर से उठ कर आए हैं इसलिए उन्हें अपराधियों की मानसिकता अच्छी तरह पता है। इतना ही नहीं कोई भी सिपाही अथवा दरोगा उन्हें बातों में नहीं उलझा सकेगा। जब तक वह यहां हैं तब तक कोई भी अपराधी अपराध करके निकल नहीं सकता। बताते चलें, नवागंतुक सीओ वर्ष 2016 बैच के पीपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने यह पद अपनी काबलियत से प्राप्त किया है। वर्ष 2001 में सब इंस्पेक्टर के रूप में तैनाती के दौरान उन्होंने कई बहादुरी के कारनामे किए। इतना ही नहीं डाकुओं के सफाए में भी इनकी अहम भूमिका रही। जिसके चलते इन्हें बेहद कम समय में ही वर्ष 2005 में इंस्पेक्टर के पद पर नियुक्त कर दिया गया। इसी दौरान इन्हें राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।






Leave a comment