02-Fancy Dress Pratiyogitaजालौन-उरई। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित रूप सज्जा एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता पूर्व प्राथमिक वर्ग में कृष्णा विश्नोई व प्राथमिक वर्ग में सौम्या द्विवेदी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सरस्वती शिशु मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में आयोजित रूप सज्जा एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती सुशीला कौशल व विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती गीता महाजन उपस्थित रहीं। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती संध्या हर्षे ने की। प्रतियोगिता के दौरान राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजे-धजे प्रतिभागियों की सुंदर झांकी ने जहां वातावरण को भक्तिमय बनाया। तो वहीं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में सरस्वती वंदना, भावगीत, एकल अभिनय की प्रस्तुति से बच्चों ने समां बांध दिया। कार्यक्रम के दौरान निर्णायक मंडल द्वारा पूर्व प्राथमिक वर्ग में कृष्णा विश्नोई प्रथम, निवेदिता सिंह सेंगर द्वितीय तथा भूमि राठौर को तृतीय स्थान पर चुना गया। तो वहीं, प्राथमिक वर्ग में सौम्या द्विवेदी ने प्रथम, शिव गुप्ता द्वितीय एवं प्रतीक गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार मिझौना व रामरूप आचार्य ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य देवदत्त द्विवेदी, श्रीमती वंदना गुप्ता, अंजू याज्ञिक, सोनम राठौर, कृष्ण गोपाल निरंजन आदि उपस्थित रहे।

Leave a comment