जालौन-उरई। गांव के दबंग द्वारा पत्नी के साथ अश्लील हरकतें व छेड़खानी किए जाने की शिकायत पीड़िता के पति ने कोतवाली में तहरीर देते हुए की।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुठौंदा खुर्द निवासी विनोद कुमार ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की शाम उसकी पत्नी शौच के लिए गांव के बाहर गई थी। तभी गंाव का ही दबंग लल्ला सिंह वहां पहुंच गया और उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए छेड़खानी करने लगा। पत्नी द्वारा विरोध किए जाने तथा चिल्लाने पर वह उसके साथ मारपीट करने लगा। तभी शोरगुल सुनकर आसपास के लोगों को आता देख वह आइंदा जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गया।






Leave a comment