जालौन-उरई। अज्ञात चोरों में रात्रि में तेल मील के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर सात हजार रूपए उड़ाए। पीड़ित ने चोरी की सूचना कोतवाली में दी। वहीं, पीड़ित की सूचना पर चैकी प्रभारी ने मौके का मुआयना कर चोरों की सुरागकशी शुरू की।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बालमभट्ट निवासी रमेशचंद्र गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उनका मकान तेल मील रामलीला मैदान के पीछे बस स्टेंड के पास स्थित है। मंगलवार की रात्रि वह अपनी दुकान में ताला डालकर घर चले गए। तभी रात्रि में अज्ञात चोरों ने दुकान के पीछे की दीवार में सेंध लगा दी। और वहां के रास्ते अंदर घुस आए। इतना ही नहीं चोरों ने गोलक में रखे दुकानदारी के 7 हजार रूपए भी चुरा लिए। पीड़ित की तहरीर पर चैकी प्रभारी मनोज सैनी ने मौके का मुआयना कर चोरों की सुरागकशी शुरू की।






Leave a comment