0 धूमधाम से मना श्रीकृष्ण प्राकट्योत्सव, बिजली की झालरों से सजाये गये मंदिर
konch3कोंच-उरई। महान योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण का प्राकट्योत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी नगर व क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई। घरों में परम्परागत श्रद्धाभाव से खीरे के डंठल से प्रगटे कान्हा और गाईं गईं बधाइयां। महिलाओं ने मंगलाचरण गाये। मंदिरों में भी कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया, सैकड़ों लोगों ने इस अद्भुत दृश्य का रसास्वादन किया। श्रीकृष्ण अवतरण के बाद प्रसाद वितरित किया गया। श्रीकृष्णावतरण की इस पुण्य वेला में मंदिरों को काफी आकर्षक ढंग से सजाया गया था।
मंदिरों को आज पर्व को लेकर काफी आकर्षक ढंग से अलंकृत किया गया था, पालिका प्रशासन ने चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया के निर्देश पर सभी मंदिर मार्गों की बढिया सफाई कराई और सफेदी डलवाई थी ताकि मंदिरों का आकर्षण और भी बढ सके। प्रमुख हिंदू पर्व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी यहां नगर व क्षेत्र में पूरी श्रद्घा और विश्वास के साथ मनाया गया। दरबाजे दरबाजे बंदनवार सजाये गये थे। सनातनी परम्परा के घरों में परम्परागत रूप से खीरे के डंठल से योगेश्वर कृष्ण का प्राकट्य हुआ, भांड़ों ने बधाइयां गाकर पारितोषिक प्राप्त किया, महिलाओं ने मंगलाचरण गाये और देर रात्रि तक भजन कीर्तन के आयोजन होते रहे। मंदिरों को आज पर्व को लेकर काफी आकर्षक ढंग से अलंकृत किया गया था।
यहां सिद्धेश्वर मंदिर नईबस्ती को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया था, रामसिया आचार्य के आचार्यत्व में गिर्राज सेवा समिति के तत्वाधान में जन्माष्टमी के अवसर पर गिर्राजजी के पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान कल्लू कनकने, कमलेश गिरवासिया, वीरेन्द्र मिठया, जगदीश खिल्लीवाले, संजय मित्तल, अनंते सर्राफ, बल्लू सर्राफ, कन्हैया अग्रवाल, कमलापति अग्रवाल, मनीष बब्बा, लकी अग्रवाल, गिरिजाशंकर, राममुरारी टंडन, गुल्ली इकडया, चंदू रावत, श्यामजी ठाकुर, विनोद चंसौलिया, रवीन्द्र कनकने, सुरेश खिल्ली बाले, सौरभ गुप्ता, रज्जन पंसारी, विक्की नीखर, निरंजन प्रसाद अग्रवाल, खेमचंद्र दतिया बाले, सुरेन्द्र कक्का, दिलीप अग्रवाल, भरत अग्रवाल, अमित, दीपक, पवन, नितेश, अनिल रिछारिया, शीलू मिठया, लकी, विनोद चैधरी, सौरभ मिश्रा, रामजी ठाकुर, नमन, राममोहन राठौर आदि मौजूद रहे।

Leave a comment