उरई। सामाजिक क्रांति के अग्रदूत स्वामी नारायण गुरू की 121वीं वर्षगांठ पर बघौरा स्थित केएस स्कूल में जाटव समाज विकास महासभा की गोष्ठी महासभा के अध्यक्ष रामशरण जाटव की अध्यक्षता में हुई जिसका संचालन महामंत्री लक्ष्मीनारायण जाटव ने किया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा सबसे बड़ा हथियार है जिससे किसी भी दमन और शोषण के चक्रव्यूह को तोड़ा जा सकता है। दलित महापुरुषों के सिद्धांतों पर अमल के लिए समाज को अपनी आने वाली पीढ़ी को उच्च शिक्षित करने पर संजीदगी से गौर करना होगा। कुरीतियों और तिरस्कार और भेदभाव से मुक्ति के लिए तथागत् बुद्ध के रास्ते को अपनाने की सीख भी वक्ताओं ने दी।
रामशरण जाटव और लक्ष्मीनारायण जाटव के अलावा रामसनेही बाबू, बलराम जाटव, रामबिहारी बाबू, भोलानाथ, शारदा प्रसाद फौजी, रामसेवक फौजी आदि ने भी गोष्ठी को संबोधित किया। वीरेंद्र प्रताप सिंह डीहा, ओमप्रकाश जाटव, कैलाश चंद्र धंतौली, भंते, ध्यानपाल पटटीपुरा, प्रेमनारायण, कृष्णकुमार, जितेंद्र कुमार गोयल, लालाराम दोहरे, जगत नारायण जाटव, काशीराम, प्रेमनारायण, कमल सिंह, तकदीर सिंह आदि ने भी उपस्थित रहकर नारायण गुरू को श्रद्धांजलि दी।






Leave a comment