उरई। सदर उप जिलाधिकारी से बीएलओ ड्यूटी न करने वाले शिक्षकों के रोके गये वेतन के संबंध में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह भाटिया के नेतृत्व में मिला।
सदर उरई एसडीएम संजय कुमार को जिलाध्यक्ष महेंद्र भाटिया ने बताया कि डकोर विकास खंड के शिक्षकों द्वारा उरई नगर का बीएलओ पद पर कार्य लगभग संपूर्ण हो गया है। कुछ शिक्षक बीमार, विकलांग, एकल अध्यापक विद्यालय में तथा प्र.अ., इ.प्र.अ. होने के कारण बीएलओ ड्यूटी नही कर सके जिनकी जगह पर अन्य शिक्षकों द्वारा आपके निर्देश पर कार्य पूर्ण कर दिया है। इसलिए रोके गये शिक्षकों के वेतन बहाल करना शिक्षकों के साथ न्याय होगा। इसलिए प्राथमिक शिक्षक संघ की मांग पर शिक्षकों के साथ न्याय किया जाये। रोके गये शिक्षकों का वेतन बहाल किया जाये जिस पर एसडीएम सदर ने संघ को बताया कि शीघ्र ही सभी शिक्षकों का वेतन बहाल कर दिया जायेगा।
प्रतिनिधि मंडल में जिला मंत्री संजय दुबे, नरेश निरंजन, युद्धवीर कंथरिया, राममोहन बाजपेयी उपस्थित रहे।






Leave a comment