0 लॉटरी सिस्टम से पर्चियां डाल कर हुआ
0 सुधीर अध्यक्ष, सताशरण चुने गये रामलीला समिति के मंत्री
कोंच-उरई। रामलीला के 164वें महोत्सव को सम्पन्न कराने के लिये शनिवार को रामलीला समिति का प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हुआ जिसमें छह आवेदन आये थे। लॉटरी सिस्टम से पर्चियां डाल कर निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराया गया जिसमें अध्यक्ष पद पर सुधीर सोनी और मंत्री पद पर सीताशरण पटेल पंचम निर्वाचित घोषित किये गये। अन्य पदाधिकारियों का बाद में रामलीला समिति और धर्मादा कमेटी सामंजस्य बिठा कर मनोनयन करेंगीं।
श्री धर्मादा रक्षिणी सभा द्वारा संचालित कोंच की ऐतिहासिक और देश विख्यात रामलीला के आगामी 26 सितंबर से प्रारंभ हो रहे 164वें महोत्सव को सकुशल संपन्न कराने के लिये शनिवार को गल्ला मंडी स्थित शंकरजी के मंदिर पर रामलीला समिति के चुनाव के लिये आवश्यक बैठक धर्मादा अध्यक्ष केशव बबेले की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। चुनाव लडने के इच्छुक लोगों से गुजरे कल 26 अगस्त तक आवेदन मांगे गये थे। छह जोड़ा आवेदन राहुल तिवारी-सतीश राठौर, हरीशरण गोयल-राममोहन रिछारिया, सर्वेश सोनी-आशुतोष रावत, सुधीर सोनी-सीताशरण पटेल पंचम, वीरेन्द्र अग्रवाल-लालजी कुशवाहा, विशाल गिरवासिया-अखिलेश बबेले के अध्यक्ष और मंत्री पदों के लिये संयुक्त रूप से आये थे। लॉटरी सिस्टम से हुये चुनाव में एक छोटी बच्ची के हाथों पर्ची उठवाई गई जिसमें अध्यक्ष पद पर सुधीर सोनी और मंत्री पद पर सीताशरण पटेल निर्वाचित घोषित किये गये। बैठक के दौरान फिलहाल अन्य पदों पर मनोनयन नहीं किया जा सका, शेष कार्यकारिणी रामलीला समिति और धर्मादा आपसी सामंजस्य से बाद में घोषित होगी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुधीर व मंत्री सीताशरण ने सभी गल्ला व्यापारियों और रामलीला प्रेमियों से अनुरोध किया है कि रामसेवा का जो गुरुतर भार उन्हें सौंपा गया है उसमें सभी का सहयोग अपेक्षित है। इस दौरान श्री धर्मादा रक्षिणी सभा के अध्यक्ष केशव बबेले, मंत्री राकेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर लोहिया, राममोहन गुप्ता, मनोज गुप्ता, बाबूराम मिश्रा, धु्रवप्रताप सिंह, गल्ला व्यापारी समिति के अध्यक्ष अजय गोयल, विनोद लौना, जय मुखिया, रमेश तिवारी, पुरुषोत्तमदास रिछारिया, अतुल चतुर्वेदी, मोहम्मद अफजाल खान, संजय सोनी, राहुल राठौर, सौरभ मिश्रा, करुणानिधि शुक्ला, रवि दुवे, जितेन्द्र सोनी, बबलू मोंठवाले, राजीव पटेल, राजाराम पठान, राहुल तिवारी, महेश शंकर लोहिया, हरीश तिवारी, अशोक गुप्ता लोहई, राजकुमार अग्रवाल, संतोष गिरवासिया, नवनीत गुप्ता, वीरेन्द्र सोनी, विनय अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, श्यामू गुरावती, रामकुमार अग्रवाल, जय मुखिया, राजेन्द्र गुप्ता, नितिन तरसौलिया, प्रेमनारायण राठौर, ज्ञानेन्द्र सेठ, जयप्रकाश खिल्लीवाले, मनोज गुप्ता, राजेन्द्र वेदी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।






Leave a comment