कोंच-उरई। कैलिया में रामलला मन्दिर में मनी धूमधाम से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी। पूर्व उपाध्यक्ष जिला पंचायत जालौन बलराम तिवारी कैलिया एवं थानाध्यक्ष कैलिया वीरेन्द्रसिंह यादव द्वारा फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। आयोजक राहुल तिवारी एडवोकेट ने योगेश्वर श्रीकृष्ण के प्राकट्योत्सव की सभी औपचारिकतायें संपन्न कराईं। इसके बाद भजन संध्या एवं रंगारंग पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें अजय सक्सेना एंड ग्रुप (यंग्स म्यूजिकल ऑरकेस्ट्रा उरई) द्वारा कानपुर, लखनऊ, उरई, झांसी, कोलकाता के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से रात भर श्रोताओं की भीड़ को बांधे रखा। इस दौरान पं. ओमप्रकाश थापक ब्यौना राजा, सुरेन्द्रपाल सिंह गुर्जर, ब्रजमोहन गुप्ता, सरदार सिंह, रामशरण खरे, सुनील तिवारी, संजीव तिवारी, अरुण तिवारी, मनोज तिवारी बांदा, काजू कुकरगांव, कल्लू शिवहरे सलैया, हरीमोहन पटेल प्रधान कैलिया, भाईजी रावत, रामचंद्र वोहरे, अमरसिंह यादव, धर्मवीर सिंह, दीपक, ऋषि, रोहित, ब्रजनंदन तिवारी, संतावन परिहार, राजेश राठौर, दीपक सोनी, बबलू, रोहित, जगदीश वर्मा, सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिक व ग्रामवासी मौजूद रहे। आभार राहुल तिवारी ने व्यक्त किया।






Leave a comment