konch 5कोंच-उरई। गत बर्ष बिजली के करंट से हुई एक व्यक्ति की मौत पर विभाग द्वारा एक लाख रुपये का मुआवजा विद्युत विभाग द्वारा प्रदान किया गया है। मुआवजे का चेक आज एसडीएम ने मृतक की विधवा को प्रदान किया है। विगत 31 अगस्त 2014 को कस्बे के नया पटेल नगर इलाके में बिजली के तार में उतरे करंट की बजह से शिशु मंदिर के शिक्षक ब्रजमोहन पाठक (45) की असामयिक मौत हो गई थी। बिजली विभाग द्वारा इस मृत्यु के लिये एक लाख रुपये की मुआवजा राशि दी गई है। राशि का चेक आज एसडीएम गोरेलाल शुक्ला ने मृतक की विधवा रेखा को प्रदान करते हुये संवेदना व्यक्त की, कहा कि यद्यपि जो क्षति हुई है वह अपूरणीय है और उसकी पूर्ति पैसे से नहीं की जा सकती है लेकिन जो सहायता राशि दी जा रही है उससे घर की कुछ व्यवस्थायें सुधारने में जरूर मदद मिल सकेगी। इस दौरान स्टेनो पीके तिवारी, लिपिक मोनू मौजूद रहे।

Leave a comment